-
Lalu Prasad Yadav Daughter Rajlakshmi yadav: लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी हैं राजलक्ष्मी यादव। राजलक्ष्मी यादव लालू औऱ राबड़ी देवी (Rabri Devi) की इकलौती संतान हैं जिनका जन्म लालू के सीएम बनने के बाद हुआ था। राजलक्ष्मी यादव की शादी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पोते तेज प्रताप सिंह यादव (Tej Pratap Singh yadav) से हुई है। राजलक्ष्मी की दो बहनों ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। बावजूद इसके उन दोनों ने कभी मेडिकल प्रैक्टिस नहीं की। आइए जानें क्या करती हैं लालू की वो दोनों बेटियां:
-
लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की कुल 9 संतानें हैं। 7 बेटियां और 2 बेटे। सबसे बड़ी बेटी हैं मीसा भारती। मीसा ने रांची के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है।
-
मीसा भारती को डॉक्टरी की पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडल भी मिला था। बावजूद उसके उन्होंने कभी मेडिकल प्रैकेट्स नहीं की।
-
मीसा भारती पिता की ही तरह राजनीति में हैं। वह लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं। फिलहाल वह राज्यसभा सांसद हैं।
-
मीसा भारती की शादी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे शैलेश कुमार से हुई है। दोनों के तीन बच्चे हैं।
-
लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्या ने भी डॉक्टरी की पढ़ाई की है। लेकिन वह भी मेडिकल प्रैक्टिस नहीं करती हैं।
-
रोहिणी आचार्या कंप्यूटर इंजीनियर पति के साथ शादी करके सिंगापुर में सेटल हैं। वह वहीं पर रहकर अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालती हैं।
-
रोहिणी की शादी समरेश सिंह से हुई है। समरेश शादी के वक्त अमेरिका में नौकरी करते थे लेकिन अब वह सिंगापुर में रहते हैं।
-
बता दें कि लालू प्रसाद यादव की नौ संतान हैं। इनमें 7 बेटियां औऱ 2 बेटे हैं।
-
लालू प्रसाद यादव की सारी बेटियां अपने दोनों भाइयों से ज्यादा पढ़ी लिखी हैं।
-
Photos: Social Media
